प्रस्तुत पुस्तक "सितार : बंदिश संग्रह" मुख्यत सितार के विद्यार्थियों एवम युवा संगीत साधको को ध्यान में रखकर लिखी गयी है| इस पुस्तक में शास्त्र पक्ष से सम्बंधित अध्यायों के अन्तर्गत भारतीय संगीत का इतिहास, स्वर-लिपि पद्यति, राय वर्गीकरण, रागों का समय सिद्धांत, श्रुति, स्वर, नाद, ग्राम, मूच्छर्ना के साथ संगीत के अन्य प्रमुख परिभाषिक शब्दों की व्याख्या की गयी है| प्रयोगात्मक पक्ष से सम्बंधित अध्याय के अन्तर्गत स्नातक एवम स्नातकोतर स्तर के अन्तर्गत प्रचलित एवम लोकप्रिय २० रागों में कुल 24 रचनाओ को तीनताल के साथ-साथ झपताल, एकताल, रुद्रताल, धमार एवम आड़ा चारताल जैसे तालों में लिपिबद्ध किया गया है| साथ ही ताल पक्ष के अन्तर्गत विभिन्न तालों का विवरण एवम उनमें दुगुन, तिगुन, चौगुन, आड़, कुआङ, बिआड़ लयकारियों को लिपिबन्द्ध किया गया है| लेखक, जो स्वयं एक युवा सितार वादक है, उनकी यह पहली पुस्तक है| उनके इस प्रयास से निश्चित ही संगीत के विद्यार्थी एवम जिज्ञासुगण लाभान्वित होंगें |
Hindu (हिंदू धर्म) (12732)
Tantra (तन्त्र) (1024)
Vedas (वेद) (707)
Ayurveda (आयुर्वेद) (1908)
Chaukhamba | चौखंबा (3359)
Jyotish (ज्योतिष) (1473)
Yoga (योग) (1095)
Ramayana (रामायण) (1389)
Gita Press (गीता प्रेस) (731)
Sahitya (साहित्य) (23184)
History (इतिहास) (8272)
Philosophy (दर्शन) (3395)
Santvani (सन्त वाणी) (2584)
Vedanta (वेदांत) (121)
Send as free online greeting card
Email a Friend
Manage Wishlist