आध्यात्मिकता एक महानतम साहसिक कार्य है। लेकिन इस मार्ग पर चलने के लिए स्वयं के हृदय पर बहुत अधिक श्रद्धा एवं एक गहन समझ होनी चाहिए। इसकी अतल गहराई में तर्क के भंवर में उलझा मन प्रवेश नहीं कर सकता। गुरु कृपा से मुझे इन रहस्यमय महासागरों की यात्रा पर जाने का दिव्य आशीर्वाद मिला है। यहां की कथाएं मोती समान हैं, जिन्हें मैंने उन गहराईयों से एकत्र किया है। मुझे अच्छी तरह पता है कि इन कथाओं को एक तर्कसंगत मस्तिष्क के लिए कभी-कभी स्वीकार करना कठिन हो सकता है। मैं उन्हें इस आशा के साथ आपके साथ साझा कर रहा हूं कि ये आपको अज्ञात में छलांग लगा लेने का साहस देंगी और आपको विश्वास दिलाएंगी कि इस नश्वर जगत में आप अपनी आंखों से जितना देखते हैं सत्य उससे कहीं विशाल और परे है।
इ स पुस्तक के प्रकाशन के पूर्व, संतो के बारे में नेपाली भाषा में 'संत दर्शन' 'अन्तर्यात्रा' और 'संतगाथा' प्रकाशित हो चुकी है। तत्पश्चात 'संत दर्शन' का रूसी और जापानी भाषा में भी प्रकाशन हुआ। पुनः संतो की गाथाओं का संग्रह अंग्रेजी में Lone Seeker Many Masters नामक पुस्तक में प्रकाशन हुआ। पाठकों द्वारा इन पुस्तकों को हाथों-हाथ लिया गया। फलतः इन पुस्तकों के अनेकों संस्करण प्रकाशित हुए ।
हिन्दी भाषी मित्र मुझसे बारंबार आग्रह करते रहे कि संतो की गाथाओं का हिन्दी में भी प्रकाशन हो ।
अपने गुरु ओशो के कार्यों में मैं इतना व्यस्त रहता हूं, जितना कि मैं ओशो तपोवन में रहता हूं, उससे अधिक मेरा समय विदेशों में व्यतीत होता है। हिन्दी की पुस्तक के लिए समय निकाल पाना ही मुश्किल था। फिर भी एक अथक प्रयास के बाद यह महत कार्य अंततः सफल हुआ।
इस पुस्तक में वर्णित संतो के चरित्र, लेखक का एक मानसिक लेखन न होकर इन गुरुओं से हृदय तल से जुड़े हुए तारों की तरंग से अभिव्यक्त है। इसमें लिखे गए हर एक शब्द हृदय से सींचित और अनुभव से भींगे हुए है।
एक भगवतकृपा प्राप्त संत के दर्शन से आंखे पवित्र होती है, उनका नाम लेने से जिह्वा पवित्र होती है; उनके स्मरण से मन, तन और आत्मा पवित्र होती है। इस पुस्तक में ऐसे ही संतों का वर्णन है। आशा है पाठकों के लिए यह पुस्तक रोचक और गहन तो होगी ही उनकी साधना में सहयोगी और रूपांतरणकारी भी सिद्ध होगी।
जिन मित्रों ने इस पुस्तक के लेखन में अपना अमूल्य सहयोग दिया है, उनके प्रति आभार व्यक्त करता हूं। विशेषकर स्वामी ध्यान यात्री धन्यवाद के पात्र हैं।
Hindu (हिंदू धर्म) (12731)
Tantra (तन्त्र) (1024)
Vedas (वेद) (708)
Ayurveda (आयुर्वेद) (1914)
Chaukhamba | चौखंबा (3360)
Jyotish (ज्योतिष) (1474)
Yoga (योग) (1093)
Ramayana (रामायण) (1387)
Gita Press (गीता प्रेस) (729)
Sahitya (साहित्य) (23221)
History (इतिहास) (8310)
Philosophy (दर्शन) (3408)
Santvani (सन्त वाणी) (2584)
Vedanta (वेदांत) (121)
Send as free online greeting card
Email a Friend
Manage Wishlist