अब से 50 वर्ष पूर्व सन् 1942 में स्थापित वैज्ञानिक एवं औद्योगिक अनुसंधान परिषद् (सी.एस.आई.आर.) विज्ञान तथा प्रौद्योगिकी के माध्यम से देश में आर्थिक और औद्योगिक विकास लाने के लिए वचनबद्ध है। सी.एस.आई.आर. ने अनेक प्रयोगशालाओं की स्थापना की है जिनमें अनुसंधान और विकास का कार्यक्रम विज्ञान और प्रौद्योगिकी के विभिन्न क्षेत्रों में हो रहा है। इन प्रयोगशालाओं में वस्तुओं के मानकीकरण, परीक्षण और प्रमाणीकरण करने की सुविधा उपलब्ध है। ये प्रयोगशालाएँ शोधकर्ताओं को प्रशिक्षण, विज्ञान को लोकप्रिय तथा देश में वैज्ञानिक प्रवृत्ति को अंतर्निविष्ट करने में जुटी हुई हैं।
सी.एस.आई.आर. की पूरे देश में फैली हुई 41 प्रयोगशालाओं में आण्विक जीव विज्ञान, खान से खनिज निकालना, औषधि-युक्त पौधों से औषधि, यांत्रिक अभियांत्रिकी, गणितीय योजना, मौसम विज्ञान, रासायनिक पदार्थ, कोयला इत्यादि पर शोध हो रहा है।
जनादेश का पालन करते हुए सी. एस.आई.आर. ने सदैव इस बात का ध्यान रखा है कि प्रौद्योगिकी के अग्रिम क्षेत्रों में कुशलता लाने तथा इस कार्य हेतु विशेषज्ञों को प्रशिक्षित करने के लिए विज्ञान का उच्चतम स्तर रखना होगा। सी.एस.आई.आर. में उच्च तकनीकी और उभरते हुए विज्ञान और तकनीकी क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य हो रहा है। उदाहरणार्थ ऊतक परिष्कृत बाँस की पूर्वविकसित अवस्था, डी एन ए फिंगरप्रिंटिंग, उत्कृष्ट धातु जिओलाइट, भारतीय सागर तल से विभिन्न धातु ग्रन्थिकायें निकालने, शोधकार्य के उद्देश्य से कम भार के हवाई जहाज बनाने तथा उच्च तापमान अतिचालकता इत्यादि पर इसकी प्रयोगशालाओं में शोध हो रहा है।
सी. एस. आई. आर. इस तथ्य से पूरी तरह परिचित है कि बैज्ञानिक तथा प्रौद्योगिक विकास की गति को योग्य युवा वैज्ञानिकों की उपलब्धता के बिना निरंतर बनाये रखना संभव नहीं है। अतः उसने विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के सहयोग से मानव संसाधन विकास का एक ओजस्वी कार्यक्रम हाथ मे लिया है जिससे विज्ञान और प्रौद्योगिकी क्षेत्रों में उभरते युवा स्नातकों को प्रशिक्षण दिया जा सके ।
Hindu (हिंदू धर्म) (12741)
Tantra (तन्त्र) (1023)
Vedas (वेद) (709)
Ayurveda (आयुर्वेद) (1912)
Chaukhamba | चौखंबा (3359)
Jyotish (ज्योतिष) (1477)
Yoga (योग) (1095)
Ramayana (रामायण) (1389)
Gita Press (गीता प्रेस) (731)
Sahitya (साहित्य) (23203)
History (इतिहास) (8283)
Philosophy (दर्शन) (3401)
Santvani (सन्त वाणी) (2584)
Vedanta (वेदांत) (121)
Send as free online greeting card
Email a Friend
Manage Wishlist