केंद्रीय हिंदी संस्थान, आगरा मानव संसाधन विकास मंत्रालय, भारत सरकार के अंतर्गत स्वायत्त संगठन केंद्रीय हिंदी शिक्षण मंडल द्वारा संचालित एक स्वायत्तशासी शैक्षिक संस्था है, जहाँ हिंदी के द्वितीय भाषा और विदेशी भाषा के रूप में अध्ययन-अध्यापन और प्रशिक्षण संबंधी कार्य संपादित किए जाते हैं। संस्थान भारत में ही नहीं अपितु विश्व स्तर पर हिंदी के अध्ययन-अध्यापन की एक महत्वपूर्ण अंतरराष्ट्रीय संस्था है। इसका उद्देश्य न केवल हिंदीतर भाषियों को द्वितीय भाषा के रूप में हिंदी का शिक्षण-प्रशिक्षण प्रदान करना है अपितु विदेशी अध्येताओं को हिंदी के अध्ययन-अध्यापन की सुविधा प्रदान करना भी है। हिंदी भाषा हमारी सामासिक संस्कृति की प्रतीक ही नहीं वरन् वैश्विक संस्कृति के प्रतीक के रूप में भी अपनी पहचान विश्व पटल पर स्थापित कर चुकी है। इस संदर्भ में संस्थान का एक प्रमुख प्रकार्य उपयुक्त एवं आवश्यक अनुस्तरित शिक्षण सामग्री का निर्माण करना भी है।
उक्त उद्देश्यों की पूर्ति हेतु संस्थान द्वारा सामान्य रूप से हिंदी अध्ययन-अध्यापन के साथ द्वितीय/अन्य एवं विदेशी भाषा के रूप में हिंदी पठन-पाठन हेतु विविध प्रारंभिक, माध्यमिक और उच्च स्तरों पर शिक्षण सामग्री के निर्माण का कार्य किया गया है। इस परिप्रेक्ष्य में संस्थान विगत अनेक वर्षों से विदेशी छात्रों के लिए पाठ्य सामग्री के निर्माण कार्य में संबद्ध है। इस परियोजना के अंतर्गत प्रांरभिक स्तर के लिपि पाठ, उच्चारण पाठ, संरचना पाठ एवं पाठमाला से लेकर उच्च स्तर तक के लिए विविध प्रकार की पाठ्य-पुस्तकें तथा पाठावली निर्मित की गई हैं।
वस्तुतः शिक्षार्थियों को भाषा के मूलभूत विभिन्न कौशलों-मौखिक और लिखित में ही दक्ष बनाना भाषा शिक्षण की इतिश्री नहीं है वरन् भाषाई प्रयोग के विभिन्न संदर्भों में भी उन्हें संपृक्त कर हिंदी भाषा के सामाजिक एवं सांस्कृतिक परिवेश से भी परिचित कराना आवश्यक होता है। विदेशी छात्रों के पाठ्यक्रमानुसार संस्थान द्वारा निर्मित पाठमाला/पाठावली इस लक्ष्य की पूर्ति में पूर्णतः सक्षम एवं सहायक है।
Hindu (हिंदू धर्म) (12765)
Tantra (तन्त्र) (1023)
Vedas (वेद) (706)
Ayurveda (आयुर्वेद) (1916)
Chaukhamba | चौखंबा (3358)
Jyotish (ज्योतिष) (1477)
Yoga (योग) (1105)
Ramayana (रामायण) (1386)
Gita Press (गीता प्रेस) (729)
Sahitya (साहित्य) (23272)
History (इतिहास) (8312)
Philosophy (दर्शन) (3425)
Santvani (सन्त वाणी) (2587)
Vedanta (वेदांत) (122)
Send as free online greeting card
Email a Friend
Manage Wishlist