अब से 50 वर्ष पूर्व स्थापित वैज्ञानिक एवं औद्योगिक अनुसंधान परिषद (सी.एस.आई.आर.), विज्ञान तथा प्रौद्योगिकी के माध्यम से देश में आर्थिक और औद्योगिक विकास लाने के प्रति समर्पित है। इस उद्देश्य पूर्ति के लिये इसने अनेक प्रयोगशालाओं की स्थापना की है जिनमें उद्योगों की रुचि और आवश्यकताओं की पूर्ति के लिये अनुसंधान किये जाते हैं। उदाहरणार्थ, राष्ट्रीय रासायनिक प्रयोगशाला, पुणे तथा राष्ट्रीय रासायनिक प्रौद्योगिकी संस्थान, हैदरावाद, रसायन उद्योग, केन्द्रीय चमड़ा अनुसन्धान संस्थान, मद्रास, चमड़ा उद्योग, केन्द्रीय खाद्य प्रौद्योगिकी अनुसंधान संस्थान, मैसूर, खाद्य संसाधन उद्योग, राष्ट्रीय धातुवर्ग प्रयोगशाला, जमशेदपुर, धातु उद्योग तथा केन्द्रीय औषधि अनुसंधान संस्थान, लखनऊ, औषधि उद्योग की आवश्यकताओं की पूर्ति करते है।
जनादेश का पालन करते हुए सी.एस.आई.आर. ने सदैव इस बात का ध्यान रखा है कि प्रौद्योगिकी के अग्रिम क्षेत्रों में कुशलता लाने तथा इस कार्य के लिये विशेषज्ञों का निर्माण करने के लिये विज्ञान का उच्चतम स्तर रखना होगा। उसका यह निश्चय राष्ट्रीय भौतिक प्रयोगशाला, दिल्ली तथा अन्य क्षेत्रीय प्रयोगशालाओं में उच्च तापक्रम पर अतिसंचालकता से संबंधित अनुसंधानों, या फिर कोशिकीय तथा आण्विक जीव विज्ञान केन्द्र, हैदराबाद में डी एन ए फिंगरप्रिंटिंग प्रौद्योगिकी पर किये जा रहे अनुसंधानों से पूरी तरह परिलक्षित होता है।
सी.एस.आई.आर. इस तथ्य से पूरी तरह परिचित है कि वैज्ञानिक तथा प्रौद्योगिक विकास की गति को योग्य, युवा वैज्ञानिकों की उपलब्धता के विना निरन्तर बनाये रखना कठिन कार्य है। अतः उसने विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के सहयोग से मानव संसाधन विकास का एक ओजस्वी कार्यक्रम हाथ में लिया है जिससे विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्रों में उभरते युवा स्नातकों को अनुसंधान की दिशा दी जा सके।
Hindu (हिंदू धर्म) (12741)
Tantra (तन्त्र) (1023)
Vedas (वेद) (709)
Ayurveda (आयुर्वेद) (1912)
Chaukhamba | चौखंबा (3359)
Jyotish (ज्योतिष) (1477)
Yoga (योग) (1095)
Ramayana (रामायण) (1389)
Gita Press (गीता प्रेस) (731)
Sahitya (साहित्य) (23203)
History (इतिहास) (8283)
Philosophy (दर्शन) (3401)
Santvani (सन्त वाणी) (2584)
Vedanta (वेदांत) (121)
Send as free online greeting card
Email a Friend
Manage Wishlist