कुछ समय पहले एक भारतीय शिक्षा सम्मेलन ने मुझे 'जीवन के लिए शिक्षा विद्यालय प्रणाली पर बोलने के लिए आमंत्रित किया। स्वयं उपस्थित होने में असमर्थ, मैंने आनंद संघ के दो दीर्घकालिक सदस्यों को जाने के लिए कहा-वे दम्पति थे जो हमारे कैलिफोर्निया स्कूलों में से एक के साथ सक्रिय रूप से जुड़े हुए थे, जिसमें उनकी बेटी ने पढ़ाई की थी। वे भारतीय शिक्षा की समस्याओं को संबोधित करने वाली अंतर्राष्ट्रीय पैनल चर्चा में शामिल हुए। यूरोपीय पैनलिस्टों ने अधिक कठोर परीक्षण और अनुशासनपूर्ण शिक्षा की आवश्यकता पर जोर दिया। भारतीयों ने उत्तर दिया, "हमने इसकी कोशिश की है, पर यह काम नहीं करता है। हमें नया समाधान चाहिए।" जब हमारे सदस्यों ने 'जीवन के लिए शिक्षा' के बारे में बात की, उन्हें उत्साहपूर्वक सुना गया और बाद में अनेक प्रश्न पूछे गए।
बीस वर्षों तक मैंने शिक्षक, मार्गदर्शक परामर्शदाता (guidance counselor), प्रधानाचार्य, कॉलेज प्रशिक्षक और सार्वजनिक शिक्षण में सलाहकार के रूप में विभिन्न भूमिकाएँ निभाई हैं। उस समय के दौरान मैंने शैक्षिक परिवर्तन के लिए प्रायोगिक परियोजनाओं में भाग लिया, शिक्षा के सिद्धांतों को बदलते हुए देखा, और शैक्षिक सुधार पर वर्तमान पुस्तकों में से अधिकांश को पढ़ा।
मैंने जो भी पुस्तकें पढ़ीं, उनमें जीवन के लिए शिक्षा उस दुर्लभशैक्षणिक घटना (phenomenon) के रूप में उभरकर आईः यह पुस्तक सजीव रूप से मौलिक और पूरी तरह से काम करने योग्य दोनों है।
जीवन के लिए शिक्षा स्कूली शिक्षा की वर्तमान परिभाषा को विस्तृत करती है; यह सर्वत्र अभिभावकों, शिक्षकों और चिन्तनशील नागरिकों को शिक्षा को अभिन्न प्रक्रिया में बदलने के लिए तकनीकें प्रदान करती है-जो जीवन के प्रत्यक्ष अनुभव के साथ किताबी शिक्षा का सामंजस्य स्थापित करती है।
यह पुस्तक शिक्षा की पहले से परखी और उस सिद्ध प्रणाली की अनुशंसा करती है, जो "मूल सिद्धांतों" को पढ़ाते समय प्रासंगिकता पर जोर देती है और बच्चों को जीने की कला में भी निर्देशित करती है। जैसा कि स्वामी क्रियानंद कहते हैं, "इस पुस्तक का और आगे का लक्ष्य लोगों को, ".. स्कूल में बिताए वर्षों से परे, पूरे जीवन को, शिक्षा के रूप में देखने में मदद करना है।
Hindu (हिंदू धर्म) (12739)
Tantra (तन्त्र) (1024)
Vedas (वेद) (707)
Ayurveda (आयुर्वेद) (1913)
Chaukhamba | चौखंबा (3360)
Jyotish (ज्योतिष) (1474)
Yoga (योग) (1094)
Ramayana (रामायण) (1387)
Gita Press (गीता प्रेस) (729)
Sahitya (साहित्य) (23215)
History (इतिहास) (8311)
Philosophy (दर्शन) (3411)
Santvani (सन्त वाणी) (2584)
Vedanta (वेदांत) (121)
Send as free online greeting card
Email a Friend
Manage Wishlist